
भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देह व्यापार की सूचना पर दो स्पा सेंटरों पर संयुक्त कार्रवाई की। लविश फैमिली स्पा और ड्रीम कैचर स्पा में दबिश देकर पुलिस ने संचालिका अहिल्या सागरवंशी और अंकुश ईखार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मुखबिर द्वारा मसाज के नाम पर स्पा के भीतर देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिलने के बाद की गई।बताया गया कि स्मृति नगर पुलिस को इन स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

इसके बाद टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की और कई आपत्तिजनक स्थितियाँ पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने परिसर से अहम दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में स्पा के नाम पर चल रही अवैध गतिविधियों पर अब कड़ी निगरानी की जा रही है। देह व्यापार रोकने के लिए स्पा और मसाज पार्लरों की नियमित जांच जारी रखी जाएगी।भिलाई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों में नियमों का पालन नहीं होगा या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठानों की सूची बनाकर जांच अभियान तेज कर दिया गया है।


