प्रोविजन दुकान में चोरी करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार जांजगीर पुलिस और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, चोरी की रकम व रॉड बरामद

जांजगीर थाना क्षेत्र में प्रोविजन दुकान का शटर तोड़कर नगदी चोरी करने वाले आरोपी दीपक सिरमौर को पुलिस ने रिपोर्ट के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी विनय राठौर ने 24 नवंबर की रात दुकान का ताला टूटा मिलने और गल्ले से 12,000 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में थाना पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी व मैदानी खोजबीन शुरू की।तफ्तीश के दौरान सूचना मिलने पर आरोपी दीपक सिरमौर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने लोहे की रॉड से ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से 3,600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद की गई, जबकि बाकी रकम उसने खर्च कर देना बताया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में निरीक्षक माणिकांत पांडे, उपनिरीक्षक कमल दास बनर्जी और साइबर टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles