जांजगीर-चांपा में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित लाइव मॉनिटरिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और 60–90 दिन में चालान प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन

जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस लाइन स्थित CCTNS प्रशिक्षण कक्ष में तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी और CCTNS ऑपरेटर सहित 50 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य नए कानूनों में शामिल तकनीकी प्रक्रियाओं—जैसे डिजिटल ट्रैकिंग, वीडियोग्राफी, तलाशी-जप्ती की तकनीकी रूपरेखा—को दैनिक पुलिसिंग में प्रभावी रूप से लागू करना था।कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने 60 और 90 दिनों के भीतर चालान प्रस्तुत करने की अनिवार्यता, लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम के संचालन, पीड़ितों के अधिकारों की सुरक्षा, तथा महिलाओं-बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर कठोर दंड जैसे नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने जोर दिया कि नए प्रावधानों का पालन सभी पुलिस अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर प्रद्युम्न पांडे, डीएसपी विजय पैकरा, एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी और CCTNS शाखा प्रभारी राकेश खाखा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles