सहायक भविष्य निधि आयुक्त नियुक्ति के लिए आयोजित हुई परीक्षा, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हुए शामिल सरल प्रश्न से चेहरे खिले

प्रवर्तन अधिकारी,लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त के कुल 230 पदों के लिये संघ लोक सेवा आयोग ने रविवार को परीक्षा का आयोजन किया. बिलासपुर मे छह परीक्षा केंद्र बनाए गए। जहां परीक्षार्थियों उपस्थिति पचास प्रतिशत से भी कम रही। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मे विभिन्न पदों के लिए संयुक्त परीक्षा का संचालन संघ लोक सेवा आयोग ने किया। केंद्रीय उपक्रम और लाखों का वेतन युवाओं को आकर्षित करता है।

लिहाजा psc समेत दूसरे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बहुत सारे युवा रविवार को ली गई इस परीक्षा मे शामिल हुए। प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त के कुल 230 पद भरे जाने है। परीक्षा खत्म होने पर उम्मीद की चमक चेहरों पर लेकर परीक्षार्थी परीक्षा हाल से बाहर निकले। बताया कि तैयारी के मुताबिक पेपर बेहतर तरीके से हल किया। अलग अलग प्रकार के प्रश्नों के जरिए क्षमता और योग्यता जानने का प्रयास किया। करंट अफेयर्स और मैथ्स के सवालों के जवाब देने मे परीक्षार्थियों ने कहा उनको ज्यादा माथापच्ची नहीं करना पड़ा। युवाओं का मानना है लगातार पढ़ाई रिवीजन और कंपीटीटिव एग्जाम का अनुभव विफलता पर जीत दिलाता है। इससे कांफिडेंस लेवल बना रहता है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रोविडेंट फंड कमिश्नर एनफोर्समेंट ऑफीसर और असिस्टेंट ऑफिसर पदों के लिए परीक्षा लेने बिलासपुर में छह केंद्र बनाए गए थे। जहां 2316 के स्थान पर केवल 1057 उम्मीदवार परीक्षा मे शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles