38.1 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

उसलापुर स्टेशन लगभग 90% तैयार, अमृत भारत योजना के तहत मॉडर्न रूप देने का काम पूरा उद्घाटन की तैयारी तेज, आधिकारिक तिथि रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार

उसलापुर रेलवे स्टेशन अब लगभग 90 फीसदी तैयार हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसे आधुनिक और आकर्षक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उद्घाटन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं, हालांकि उद्घाटन की आधिकारिक तिथि रेलवे बोर्ड से अभी जारी नहीं हुई है। बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम ने हाल ही में उसलापुर स्टेशन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार स्टेशन का 85 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, मुख्य प्रवेश द्वार और यात्री सुविधाओं से जुड़े शेष कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के बाहरी और आंतरिक हिस्सों में बड़े पैमाने पर रिनोवेशन और सौंदर्यीकरण का काम किया गया है। मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश पैनल इंस्टॉलेशन, रिनोवेशन और सौंदर्यीकरण कार्य पूरे हो चुके हैं। अब केवल लाइटिंग, पेंटिंग और अंतिम फिनिशिंग का काम बाकी है।रेल प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन उपलब्ध कराना है, ताकि उनका यात्रा अनुभव अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो सके।

उद्घाटन की तिथि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी और आदेश मिलते ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। कुल मिलाकर उसलापुर स्टेशन अब यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। रेलवे अधिकारी अंतिम फिनिशिंग और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि उद्घाटन के बाद स्टेशन आधुनिक सुविधाओं और बेहतर अनुभव के साथ जनता के सामने प्रस्तुत हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles