
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बताया कि 18 लाख आवास स्वीकृत, धान 3100 रुपये क्विंटल पर खरीदी, महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को लाभ और 73 लाख परिवारों को मुफ्त राशन मिला है। युवाओं के लिए पारदर्शी भर्तियां शुरू हुईं और दो वर्षों में 505 नक्सली मारे गए तथा 2386 ने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में 7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 47 हजार करोड़ की रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं और एक्सप्रेस-वे, एयर कनेक्टिविटी व इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से सुधार हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सुशासन में भी बड़े बदलाव आए हैं, और सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।




