26.7 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

मुंगेली नाका के पास कार पेड़ से टकराई युवक की मौत सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी वाहन चालक की लापरवाही बन रही वजह

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे में तीसरे युवक को सामान्य चोटें आई हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब 3:30 बजे कुदुदंड शिव चौक से मुंगेली नाका चौक की ओर जाते समय सर्किट हाउस के सामने हुई। मुंगेली नाका के पास अचानक बलेनो कार में सवार तीन युवक जब सर्किट हाउस के सामने पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक सीट पर बैठा युवक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया, जबकि उसके बगल की सीट पर बैठे युवक का पैर ड्राइविंग सीट में फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गैस कटर मंगाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे घायल युवक को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से बाहर निकाला जा सका। घायल को तत्काल बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतक की पहचान नेहल कौशिक निवासी कुदुदंड, बिलासपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नेहल ने अपने दोस्त की कार ली थी और तीनों किसी काम से निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती, तो घायल की हालत और बेहतर हो सकती थी। इस देरी ने शहर में एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों, वाहन की गति और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles