
थाना कोनी जिला बिलासपुर में दर्ज गुम इंसान के तहत लापता युवक राहुल यादव को उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित गोरीगोपाल आश्रम के पास स्थानीय पुलिस की मदद से सकुशल दस्तयाब किया गया। गुमशुदा की पहचान वीडियो कॉल के माध्यम से पुष्टि के बाद की गई और उसे उसके मामा अखिलेश यादव, निवासी रीवा, को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।




