भिलाई के निजीकरण के विरोध में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,नेहरू चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन

बिलासपुर। जिला शहर एवं जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई के निजीकरण के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लगातार सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने की नीति के खिलाफ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भिलाई के स्कूलों और मैत्री बाग को निजीकरण के लिए निविदा जारी करना प्रदेश की जनता के हितों के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह कोरबा, बचेली, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपदाओं को भी निजी हाथों में सौंपने की साजिश रची जा रही है, जिसे युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक, बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक संपदाओं की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस बिलासपुर अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा कि भिलाई केवल एक शहर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान है और इसे बेचने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि निजीकरण की नीति से युवाओं का भविष्य खतरे में है, जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles