अटल जयंती पर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल शुभारंभ

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लोकार्पण करेंगे, जिसमें 114 नगर निकाय वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। इस अवसर पर अटल एक्सप्रेस-वे स्थित अटलजी की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बताया कि अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। 11 नगर निगम, 28 नगर पालिका और 76 नगर पंचायतों में बने परिसरों के लोकार्पण से शहरों को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नए आकर्षक स्थल मिलेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles