28.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

चार दिन में उखड़ी सड़क ने खोल दी सिस्टम की पोल,अब जवाबदेही से कौन भागेगा?

बिलासपुर जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कुदुदंड इलाके की सड़क पर चार दिन पहले कराया गया मरम्मत कार्य अब जगह जगह से उखड़ने लगा है। इतनी कम अवधि में सड़क की हालत खराब होना विभाग की कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुदुदंड रोड पर मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। घटिया सामग्री और लापरवाही के चलते सड़क चार दिन भी नहीं टिक पाई। लोगों का आरोप है कि काम के दौरान पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे और ठेकेदार के कर्मचारियों ने मनमाने ढंग से काम कर दिया। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि यदि ऐसी ही खराब गुणवत्ता की मरम्मत करानी थी तो सड़क को हाथ ही नहीं लगाना चाहिए था।

पीडब्ल्यूडी विभाग पर सड़क सुधार के नाम पर सरकारी पैसों की बर्बादी का आरोप लग रहा है। उखड़ी सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले को खुला भ्रष्टाचार करार दिया है। उनका कहना है कि कागजों में लाखों रुपये खर्च दिखाए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत में काम बेहद घटिया होता है। यही वजह है कि कुछ ही दिनों में सड़क की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो जाती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जनप्रतिनिधियों ने सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई थी लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। अब सवाल यह उठता है कि इस मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर पीडब्ल्यूडी विभाग की यह लापरवाही और खानापूर्ति यूं ही चलती रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles