लोरमी–कोटा मुख्य मार्ग के खपराखोल के पास बड़ा सड़क हादसा, आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, दो की हालत गंभीर

तखतपुर के जुनपरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत लोरमी–कोटा मुख्य मार्ग के खपराखोल के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस सड़क किनारे पलट गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह बस बिलासपुर से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे यात्रियों को सेमरिया (लोरमी) लेकर जा रही थी।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और जूनापारा चौकी पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सभी घायलों को तत्काल लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई।वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों की पहचान अब्दुल हसीम और जरीन खान के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे के आस पास चौथिया कार्यक्रम से लौटने के दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा उनका उपचार चल रहा है।तखतपुर से विनय करीहार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles