संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का आंदोलन सफल मांगों के समर्थन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले आंदोलन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को मजबूती से शासन के समक्ष रखा।इस आंदोलन में जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शत-प्रतिशत सहभागिता निभाई। सिम्स चिकित्सामहाविद्यालय एवं चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी, बिल्हा, कोटा, रतनपुर, तखतपुर सहित विभिन्न संस्थानों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य के जिला मुख्यालयों में भी कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आशा जताई कि शासन कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles