
नव वर्ष की शुरुआत में ही जांजगीर-चांपा जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर को शिवरीनारायण पुल चौक मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल से पिठ्ठू बैग में गांजा लेकर शिवरीनारायण की ओर आ रहे हैं। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये है, इसके साथ ही 7 हजार 100 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जुमला कीमती लगभग 70 हजार 100 रुपये बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।शिवरीनारायण पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।




