PM श्री स्कूल में पागल कुत्ते का हमला, छात्र और शिक्षिका घायल, अब तक 10 लोग घायल, शिकायतों के बावजूद निगम की कार्रवाई शून्य

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई स्थित PM श्री स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ते ने स्कूल परिसर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र और एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। अब तक इसी पागल कुत्ते के हमले में करीब 10 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद नगर निगम द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।सबसे चिंताजनक बात यह है कि सरकार द्वारा स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई थी, लेकिन यहां स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। शिक्षक स्वयं कुत्तों के हमले का शिकार बन रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।घटना के बाद अभिभावकों में दहशत का माहौल है। कई माता-पिता ने बच्चों को स्कूल भेजने से इंकार कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने सरकंडा थाने और नगर निगम में शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि पागल कुत्ते को तुरंत पकड़कर क्षेत्र से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।वहीं, इस मामले में नगर निगम की लापरवाही साफ तौर पर उजागर हो रही है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles