
ग्राम टेमरी में 4 जनवरी की रात पत्नी की हत्या के मामले में कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोतीलाल पारधी को घटना के महज दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान टंगिया के लकड़ी के बेठ से हमला कर अपनी पत्नी मेहतरीन पारधी की हत्या कर दी थी। इस संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में आकर वार कर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी मोतीलाल पारधी निवासी ग्राम टेमरी को 5 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।




