
थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नवागढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम कटोद में पहले की गई रेड कार्रवाई के दौरान लावारिस हालत में करीब 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की थी। इसके साथ ही अलग-अलग 8 ड्रमों में भरा महुआ लहान भी मौके पर मिला, जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया था। शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन भी जब्त किए गए थे। इस मामले में आरोपी फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने नीतीश बंजारे ग्राम कटोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




