
जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के नवपदस्थ अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बैंक के कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया की वर्तमान मे धान खरीदी की प्रक्रिया के बाद बैंक के विस्तार से जुड़ी कार्यप्रणाली की रूप रेखा त्यार की जाएगी अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बैंक की सभी शाखाओं की गहन समीक्षा की जाएगी ताकि यह आकलन किया जा सके कि किन-किन क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जाना आवश्यक है। शाखाओं में उपलब्ध संसाधनों कर्मचारियों की स्थिति और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैंक का मुख्य उद्देश्य किसानों और आमजनों को बेहतर और सुगम बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रत्येक शाखा में सेवा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।अध्यक्ष ने बताया कि बैंक की कार्यप्रणाली को आम जनता और किसानों के लिए और अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में विशेष कार्ययोजनाएं बनाई जा रही हैं। तकनीकी सुधार, ऋण वितरण प्रक्रिया में सरलता और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। रजनीश सिंह ने कहा कि आगामी 31 जनवरी के बाद बैंक विस्तार से जुड़े कार्यों पर तेजी से अमल शुरू किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से जिला सहकारी बैंक की सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी तथा किसानों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।




