
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थित तांत्या भील बालक छात्रावास के मेस में छात्र से मारपीट और चाकू लेकर दौड़ाने के मामले में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 11 जनवरी की शाम की है, जब आलूगुंडा नाश्ते को लेकर हुए विवाद में मेस कर्मचारी दीपक केवट और दीपेंद्र केवट ने छात्र हर्ष अग्रवाल के साथ गाली-गलौज कर चाकू से हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।छात्र की रिपोर्ट पर थाना कोनी में मारपीट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को 12 जनवरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कोनी पुलिस ने नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की है।




