धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी,प्रशासन का कड़ा एक्शन, गतौरा–घुटकू खरीदी केंद्रों पर कार्रवाई, कई कर्मचारी निलंबित

बिलासपुर ज़िले में धान खरीदी में अनियमितता पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गतौरा और घुटकू धान खरीदी केंद्रों में जांच के दौरान गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद दोषी कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई सहकारिता विभाग और सहकारी बैंक की संयुक्त टीम ने विभिन्न खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मस्तूरी विकासखंड के गतौरा खरीदी केंद्र में तय मानक से अधिक तौल किए जाने और परिचित व्यक्ति को अवैध रूप से खाली बारदाना दिए जाने का मामला उजागर हुआ। जांच में अनियमितता पाए जाने पर खरीदी प्रभारी, बारदाना प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, वहीं समिति के प्राधिकृत अधिकारी को पद से हटा दिया गया है।इसी तरह घुटकू धान खरीदी केंद्र में किसानों के शेष रकबे में धान खपाने के लिए मिलीभगत का मामला सामने आया। इस पर भी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles