
थाना सकरी पुलिस ने मोटर सायकल में धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परसदा मेला ग्राउंड के सामने घेराबंदी कर आरोपी अनिल सूर्यवंशी को पकड़ा, जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




