
थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी सुनील कुमार कुर्रे निवासी ग्राम बगडबरी, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में खड़े दो ट्रकों से करीब 300 लीटर डीजल, जिसकी कीमत 28,062 रुपये है, चोरी की थी।सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को थाना सिमगा क्षेत्र से पकड़ा और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है, मामले की विवेचना जारी है।




