छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, श्रद्धा से किया नमन, सरस्वती पूजा का हुआ विसर्जन, गीत-संगीत के साथ सांस्कृतिक आयोजन

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज, देना द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के वातावरण में हुई, जहां उपस्थित समाजजनों ने नेताजी के योगदान को याद किया।कार्यक्रम में सचिन कुमार बॉस, रूप रहा सरस्वती नाथ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेताजी का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की मिसाल है, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। इस दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।इसी अवसर पर सरस्वती पूजा का विधिवत विसर्जन भी किया गया। पूजा के समापन पर मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की कामना की गई। विसर्जन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए समाज के लोगों ने एकजुटता और आस्था का परिचय दिया।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से समाज ने सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles