
उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव नई दिल्ली में आयोजित जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय नीति संवाद में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पंचायतों को हस्तांतरित पेयजल योजनाओं का प्रभावी संचालन और अनुरक्षण सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति बनी रहे।

श्री साव ने छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी देते हुए स्थानीय सहभागिता और तकनीकी सहयोग को सस्टेनेबल पेयजल आपूर्ति की आधारशिला बताया। बैठक में केंद्र व राज्यों के बीच ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को दीर्घकालिक और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।




