India-EU ट्रेड डील से भारत को मिलेगी आर्थिक मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात, किसानों व ग्रामीण विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न India-EU Trade Deal भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसे ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की भूमिका मजबूत करने वाला करार बताते हुए कहा कि इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को नई दिशा मिलेगी।मुख्यमंत्री श्री साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास और ग्रामीण आजीविका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles