कांग्रेस की केंद्रीय बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए बैज–बघेल एसआईआर, वोट चोरी, मनरेगा और आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

कांग्रेस की होने वाली केंद्रीय बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर एयरपोर्ट से सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि आज दिल्ली में केंद्रीय बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि कल पंजाब में भी महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों में संगठन और राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि बैठक में एसआईआर, वोट चोरी, मनरेगा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान और मजदूर परेशान हैं, जिसे लेकर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है।दीपक बैज ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रदेश के 307 ब्लॉकों में कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और धान खरीद की तारीख आगे बढ़ाने की मांग लगातार करती रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles