
– भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिला बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुशरफ खान ने की, जिसमें जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।वहीं बैठक में अतिथि के रूप में सह शोशल प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्प संख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन जिलाध्यक्ष शाहिद रज़ा मौजूद रहे।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक मोर्चे को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आधारशिला है और इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है।कार्यक्रम में अतिथि वक्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी योजनाओं—की जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं से इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी ही लोगों को लाभ दिलाने की कुंजी है।बैठक के अंत में सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।




