बिलासपुर में सराफा कारोबारियों पर फिर वार, तीन दिन में दूसरी बड़ी लूट रमेश ज्वेलर्स से 50 लाख के से अधिक का सोने-चांदी और कैश पर बाइक सवार नकाबपोशों का हाथ

बिलासपुर शहर में सराफा कारोबारियों को निशाना बनाने वाली घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर शाम सीपत थाना क्षेत्र में खम्हरिया बस स्टैंड के पास स्थित रमेश ज्वेलर्स से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश करीब 50 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित कारोबारी विनय सोनी रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कैश और जेवर तीन बैग में रखे और शटर गिराने लगे, तभी एक बदमाश दौड़कर आया और बैग उठाकर बाइक पर बैठे अपने साथियों के साथ भाग निकला। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, हालांकि कई कच्चे रास्तों पर कैमरे नहीं होने से जांच में दिक्कत आ रही है।फुटेज में बाइक और आरोपियों की तस्वीरें स्पष्ट नहीं दिख रही हैं।सराफा एसोसिएशन ने बैग में 50 लाख से ज्यादा का माल होने का दावा किया है,जबकि पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में करीब 50–60 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और कुछ नकदी बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित रूट पर टीमें तैनात हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles