Homeहमर बिलासपुरमंगला में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात-नकदी...

मंगला में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात-नकदी पार शादी के बाद घर में रखा था सामान, पुलिस रेकी कर वारदात की आशंका

बिलासपुर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 के मकान नंबर 65 में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान आर्मी/सिग्नल्स में पदस्थ शैलेश कुमार शुक्ला का बताया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार हाल ही में शैलेश कुमार शुक्ला के बेटे की शादी हुई थी और घर में नई नवेली दुल्हन आई थी। शादी में मिले सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी घर में ही रखे गए थे। परिवार दो दिन के लिए पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर की अलमारी को निशाना बनाया। वहां रखे जेवर और नगदी निकालने के बाद वे दुल्हन के कमरे तक पहुंचे, जहां शादी में मिले गहनों और कीमती सामान को भी समेट ले गए। घर में सामान बिखरा मिला और अलमारियां टूटी हुई थीं। मकान मालिक के मुताबिक करीब 4 से 5 लाख रुपये की चोरी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।थाना प्रभारी एस.आर. साहू के अनुसार चोरी का तरीका पुराने मामलों से मिलता-जुलता है। आशंका जताई जा रही है कि किसी शातिर गिरोह ने पहले रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments