Homeहमर बिलासपुरमस्तूरी में फूड इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी बिलासपुर की...

मस्तूरी में फूड इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी बिलासपुर की चौथी बड़ी ट्रैप कार्रवाई, 90 हजार रुपये बरामद

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।ग्राम विद्याडीह, थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार ग्राम विद्याडीह में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन पंचायत द्वारा किया जा रहा है, जिसे शैल स्व सहायता समूह विद्याडीह को आबंटित करने के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में दिया गया था।

इस प्रक्रिया में जांच रिपोर्ट अनुकूल देने और आबंटन आदेश दिलाने के एवज में फूड इंस्पेक्टर द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। 21 फरवरी को प्रार्थी से 90 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपी के महावीर सिटी, बिलासपुर स्थित आवास पर भेजा गया, जहां रिश्वत लेते ही एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूरी रकम बरामद कर ली गई है।एसीबी द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आवास पर सर्च की कार्यवाही भी जारी है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की यह लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments