गिरौदपुरी मेला 2026 के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम 968 पुलिस बल, 6 सेक्टर और 7 सहायता केंद्र तैनात

गिरौदपुरी में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित गिरौदपुरी मेला को लेकर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। मेले को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पूरे परिसर में मजबूत बैरिकेडिंग के साथ विस्तृत प्लान तैयार किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे मेला क्षेत्र को 6 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जिसमें मुख्य मंदिर, जैतखाम परिसर, जन्मस्थली, छाता पहाड़, यातायात मार्ग और पार्किंग सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों को शामिल किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 से अधिक पार्किंग पॉइंट चिन्हांकित किए गए हैं और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस तैनाती की गई है।मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 राजपत्रित अधिकारियों समेत कुल 968 पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 150 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पैदल, बाइक और चारपहिया पेट्रोलिंग के साथ सिविल ड्रेस में भी टीमें तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मेला परिसर में 7 पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं और आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड व गोताखोर टीम तैनात है। साथ ही गिरौदपुरी मोबाइल ऐप के जरिए पार्किंग, चिकित्सा, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मेला सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles