Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी थाने के सामने फिर हादसा, ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर...

सिरगिट्टी थाने के सामने फिर हादसा, ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं, चालक के खिलाफ केस

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लाल खदान से तिफरा की ओर वैवाहिक समारोह में जा रहे जायसवाल परिवार की कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा थाने के सामने ही हुआ, जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान कार और ट्रेलर चालक के बीच बहस भी हुई और मौके पर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।मामला थाना पहुंचने पर कार चालक की शिकायत पर ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गौरतलब है कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद तेज रफ्तार भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments