23.7 C
Bilāspur
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

कटघोरा में साल लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, पीछा कर पकड़ा ट्रकवन विभाग की कार्रवाई, चालक फरार

कटघोरा वनमंडल के पसान परिक्षेत्र में वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए साल लकड़ी तस्करी का खुलासा किया। मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम रामपुर के पास टीम ने घेराबंदी कर एमपी पासिंग ट्रक MP 17 HH 3677 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। वन अमले ने पीछा किया तो चालक रामपुर–चवलपुर मार्ग में ट्रक छोड़कर फरार हो गया।यह कार्रवाई कुमार निशांत, डीएफओ के निर्देश पर गठित टीम ने की।

मौके पर ट्रक की जांच करने पर साल प्रजाति के 15 नग लट्ठे बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा लगभग 6.50 घन मीटर पाई गई।जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने ट्रक और लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।वहीं वाहन मालिक ने ट्रक किराए पर देने की बात कही है। विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles