
सिटी कोतवाली क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी होटल के सामने पीछे से स्कूटी सवार युवक ने पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल, 4500 रुपये नगद और चाबी रखी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर टिकरापारा निवासी सौरभ पासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से लूटा गया मोबाइल, नगदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




