Homeहमर बिलासपुरशराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार कोनी...

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकू जब्त कर भेजा जेल

कोनी थाना क्षेत्र के जलसों गांव में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के और धारदार वस्तु से मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा निवासी जलसों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments