Homeहमर बिलासपुरनगर निगम बिलासपुर की मेयर इन काउंसिल बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों...

नगर निगम बिलासपुर की मेयर इन काउंसिल बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब सभी खरीदी GeM पोर्टल से, निगम के पेट्रोल पंप को पीपीपी मॉडल पर देने का फैसला

नगर निगम बिलासपुर की मेयर इन काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें निगम से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें सबसे अहम निर्णय निगम की समस्त खरीदी प्रक्रिया को लेकर रहा। तय किया गया कि अब नगर निगम की सभी प्रकार की खरीदी भारत सरकार के GeM पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। इसके तहत निगम के सभी संबंधित कार्यालयों को खरीदी के लिए अलग-अलग आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन माध्यम से सामग्री का क्रय किया जा सके।इस निर्णय से न केवल खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि समय और लागत की भी बचत होगी। साथ ही अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव निगम के पेट्रोल पंप को लेकर पारित किया गया। मेयर इन काउंसिल ने निगम के पेट्रोल पंप को पीपीपी मॉडल पर दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इससे निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की संभावना है और पेट्रोल पंप के संचालन में भी दक्षता आएगी।कुल मिलाकर बैठक में लिए गए फैसलों को नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और राजस्व-सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments