Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मोबाइल झपटमारी का मामला दर्ज एक महीने...

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मोबाइल झपटमारी का मामला दर्ज एक महीने बाद FIR, अज्ञात बाइक सवारों की तलाश तेज

तारबहार थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर साईं मंदिर के पास मोबाइल झपटमारी का मामला दर्ज किया गया है। घटना 27 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5 बजे की बताई गई है, जब ड्यूटी पर मौजूद रेलवे कर्मचारी के हाथ से दो अज्ञात बाइक सवारों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए।शिकायत के मुताबिक पीड़ित टिकट निरीक्षक ड्यूटी के दौरान स्टेशन से बाहर निकलकर मंदिर के पास रुके थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल झपट लिया और तेजी से भाग निकले। आरोपियों में से एक ने चेहरे पर कपड़ा और दूसरे ने हेलमेट पहन रखा था।मामले की सूचना बाद में रेलवे पुलिस गोंदिया में दर्ज की गई, जिसे क्षेत्राधिकार के आधार पर तारबहार थाना बिलासपुर में ट्रांसफर किया गया। करीब 19,499 रुपये कीमत के मोबाइल की चोरी के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments