Homeहमर बिलासपुरहोली के दिन सक्ती में बवाल, घर में घुसकर मारपीट और आगजनी...

होली के दिन सक्ती में बवाल, घर में घुसकर मारपीट और आगजनी का आरोप, 25–30 लोगों पर हमला, लूटपाट और लाखों की संपत्ति जलाने का आरोप

सक्ती जिले में होली के दिन मारपीट, लूटपाट और आगजनी की घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामला गोरखापाली गांव का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार के घर पर हमला कर दिया।होली के दिन करीब 25 से 30 लोगों का समूह पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और घर को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और बाद में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आगजनी में उनका डीजे सेट, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है, एक पिकअप वाहन जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है, और एक बुलेट मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।इसके साथ ही आरोपियों पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मामले में पीड़ित परिवार ने मालखरौदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments