
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,शिव वरदानी भवन, सरकंडा, बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस “वंदे मातरम स्वर्णिम भारत” बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत भव्य महिला रैली के साथ की गई। जिसमें ब्रम्हाकुमारी बहनों के साथ संस्था से जुड़ी महिलाएं एवं सामाजिक बहनोँ ने भाग लिया। *रैली के बाद सामाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का सम्मान समारोह रखा गया।

इस अवसर पर बिलासपुर शहर की महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही तथा विशिष्ट अतिथि आदर्श पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष पम्मी गुम्बर, छत्तीसगढ़ सर्व पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ,रोटरी क्लब ऑफ क्राउन अध्यक्ष नीरू बिस्ट,राजनीतिज्ञ एवं समाज सेविका शिल्पी तिवारी, एवं संस्था से जुड़ी शांता कश्यप डिप्टी रेंजर फॉरेस्ट डिपार्मेंट, मनीषा झा समाज सेविका,रश्मि लता लेखिका एवं वसुंधरालायंस क्लब की पूर्व जिला अध्यक्ष,अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता शशि आहूजा मंचासीन थे।

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी ने सभी मंचासीन अतिथियों का पगड़ी पहना कर एवं तिलक लगा कर पुष्प गुच्छ देकर एवं श्री फल देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशेष अथितियों में अर्चना तिवारी, शोभा त्रिपाठी, सोमा चौहिल, मंजू शिंदे, यशमिता सिंह, सुधा परिहार, मीनू दुबे, शशि तिवारी, मंजू तिवारी जी उपस्थित रही।

मुख्य अतिथि के रूप में पूजा विधानी, महापौर बिलासपुर ने कहा कि माताएं बहने अपने महत्व को पहचानें,अपने अंदर छुपी हुई

विशेषता को पहचाने और उसके साथ आगे बढ़े उन्होंने कहा आने वाली नई पीढ़ी में जो बच्चियां हैं

उन्हें आजादी दे परंतु उन्हें संस्कार भी दें ताकि वह अपनी असली पहचान बना सके उन्हें आगे बढ़ने में उनका साथ दे। नृत्य धारा डांस एकेडमी की ओर से रुचि देवांगन ने शिव स्त्रोत के ऊपर मनमोहक नृत्य किया।

*महिला दिवस के अवसर में सभी अतिथियों ने मिलकर क्षेत्रीय संचालिका रमा दीदी का मेंमोंटो देकर सम्मान किया।*कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं बहनों का भी स्वागत तिलक लगा कर पुष्प देकर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में पतंजलि योग संगठन बिलासपुर एवं अंतर्राष्ट्रीय सह अपराध नियंत्रण मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारी महिलाएं उपस्थित रहीं।

बीके उषा बहन ने आत्मा परमात्मा का सत्य परिचय दिया एवं बी के प्रगति बहन ने नारी सशक्तिकरण का महत्व बताते हुए सभी को प्रेरित किया। बीके लक्ष्मी बहन ने मेडिटेशन द्वारा सभी माता बहनों की आंतरिक शक्तियों को जगाया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बी के पूजा बहन ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं बीके रमा दीदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए

कहा कि स्वयं परमपिता परमात्मा शिव ने माताओ एवं बहनों के ऊपर ज्ञान का कलश देकर उन्हें आगे रखते हुए विश्व की सेवा के लिए प्रेरित किया है। अंत मे आये हुए सभी अतिथियों को प्रसाद वितरण किया गया।




