आदि परब में जनजातीय संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—बस्तर में लौट रही शांति चित्रकला और पारंपरिक परिधान को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’, 100 सीटर छात्रावास का लोकार्पण

रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय आदि परब का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस मौके पर विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आदि परब’ जैसे आयोजन जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने भाग लिया और 43 जनजातियों के पारंपरिक परिधानों में अटायर शो भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ‘आदि परब’ की चित्रकला और परिधान को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने टीआरटीआई परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 सीटर छात्रावास का लोकार्पण भी किया और जनजातीय विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles