ड्रोन कैमरे की मदद से जंगल में दबिश, महुआ शराब के दो सप्लायर गिरफ्तार, फाटपानी जंगल से 80 लीटर महुआ शराब और 3500 किलो लाहन जब्त, दो आरोपी जेल भेजे गए

कोरिया जिले के फाटपानी गदबदी जंगल क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के निर्माण और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने हाईटेक तरीके से छापेमार कार्रवाई की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ड्रोन कैमरे का उपयोग किया गया, जिससे जंगल के भीतर चल रही गतिविधियों पर नजर रखी जा सकी।आबकारी विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि फाटपानी गदबदी के जंगल में कुछ लोग बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण कर पूरे कोरिया जिले में इसकी सप्लाई कर रहे हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण अक्सर आरोपी एक दिशा से दबिश देने पर दूसरी दिशा से भाग जाते थे। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने इस बार ड्रोन कैमरे की मदद से पहले पूरे इलाके की निगरानी की और उसके बाद तय स्थानों पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान कोरिया जिले के मुख्य सप्लायर नीलकमल सिंह उर्फ नीलू सिंह और उसके साथी संतोष बरगाह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी फाटपानी गदबदी के निवासी हैं और अपने घर के नीचे जंगल में नाले के पास महुआ शराब का निर्माण कर रहे थे। आरोपियों के पास से 80 लीटर महुआ शराब और लगभग 3500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles