Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान...

बिलासपुर में 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान कुम्हारपारा में घटना से मातम, पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ एक दुकान में काम भी करता था।उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments