Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर...

बिलासपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर

बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर प्रभावी कार्य करने की रणनीति सिखाई जा रही है। बिलासपुर विधानसभा के छह मंडलों में आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पंजीयन कर हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और जनसंपर्क के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे भाजपा की नीतियों और कार्यों को आम जनता तक बेहतर ढंग से पहुंचा सकें। इसी क्रम में दक्षिण मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल भी शामिल हुए।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और सांसदों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ता अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच काम कर पाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments