भाजपा ने नितिन छाबड़ा को जिला व्यापारी प्रकोष्ठ की कमान सौंपी पूर्व मंत्री,नगर विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात कर जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रहे बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा को जिला व्यापारी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद जिले के व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन छाबड़ा ने पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने माला पहनाकर सम्मान किया और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में व्यापारी संघ के सदस्य, अन्य व्यापारी और पंजाबी समाज के वरिष्ठजन भी मौजूद रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि नितिन छाबड़ा एक समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।प्रदेश और जिला नेतृत्व के विश्वास के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।नितिन छाबड़ा ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। सभी व्यापारियों को साथ लेकर उनके हितों के लिए कार्य करेंगे और बुधवारी बाजार के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles