
बिलासपुर में राजस्व मामलों के निराकरण के लिए 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा शुरू होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि गांव-गांव समाधान शिविर लगाकर किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाए।यह अभियान तीन चरणों में आयोजित होगा, जिसमें नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फसल क्षति समेत विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के आवेदन भी शिविर में ही निपटाए जाएंगे। व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने पर जोर दिया गया है।




