बिलासपुर में शातिर चोर गिरफ्तार, शटर तोड़कर करते थे चोरी पुलिस ने चोरी का माल, नगदी और लोहे का सब्बल किया बरामद

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पान ठेला दुकानों में शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मानष उर्फ सोनू सिंह और अविनाश रात्रे उर्फ बंटी के रूप में हुई है, जो सस्ते दाम पर चोरी का पान मसाला और गुटखा बेचते हुए पकड़े गए।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, 7200 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल लोहे का सब्बल बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने हरिभूमि प्रेस के सामने और मंदिर चौक जरहाभाठा स्थित दुकानों में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश करने की तैयारी की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles