32.4 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

संगठन को बूथ तक मजबूत करने का संकल्प—भाजपा ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रणनीति।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशन में 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों को लेकर बिलासपुर ग्रामीण के सीपत मंडल में कामकाजी बैठक आयोजित की गई। यह तीन दिवसीय बैठक का दूसरा चरण था, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में सीपत मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुशरर्फ खान की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। वहीं सह सोशल प्रदेश मीडिया प्रभारी शाहिद रज़ा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

इस बैठक में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एजाज खान, जिला मंत्री यूनुस खान, सह सोशल मीडिया प्रभारी फारुख शेख, मंडल अध्यक्ष अब्दुल निसार बेग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles