
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले छात्रों ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में प्रमुख रूप से परीक्षा में उपस्थित रहने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाए जाने, तथा 2-3 अंकों की कमी से एटीकेटी आने जैसी गंभीर समस्याओं का उल्लेख किया गया। छात्रों ने मांग की कि इन त्रुटियों का जल्द से जल्द सुधार किया जाए ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।इसके अलावा विधि संकाय के छात्रों ने ऑल इंडिया बार एग्जाम की आवेदन तिथि 30 अप्रैल तक होने का हवाला देते हुए परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग रखी। छात्रों का कहना है कि परिणाम में देरी से उनके करियर पर सीधा असर पड़ रहा है।प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।




