
जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मीय संवाद किया। साथ ही फूड बास्केट, शॉल और धार्मिक पुस्तकों का वितरण कर सम्मान भी किया।

यह केंद्र वरिष्ठ नागरिकों को एक ही छत के नीचे योग, स्वास्थ्य जांच, मनोरंजन, कौशल विकास और परामर्श जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों को सुरक्षित, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन देना है, जिससे वे दिनभर सकारात्मक माहौल में समय बिता सकें।


