Homeहमर बिलासपुरसहायक शिक्षकों ने पदोन्नति व लंबित मांगों को लेकर दिया ज्ञापन 10...

सहायक शिक्षकों ने पदोन्नति व लंबित मांगों को लेकर दिया ज्ञापन 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समाय शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शिक्षकों ने Bilaspur में जिला शिक्षा अधिकारी और संभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबित मांगों के जल्द निराकरण की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि पहले भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षक एल.बी. संवर्ग की पदोन्नति, त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची जारी करने और रिक्त पदों को भरने की मांग शामिल है।

शिक्षकों ने 1 अप्रैल 2025 और 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।इसके अलावा उच्च वर्ग शिक्षक (E एवं T संवर्ग) में पदोन्नति, व्यायाम शिक्षक व ग्रंथपाल पदों पर भर्ती तथा लंबित परीक्षा अनुमति और आवेदनों पर कार्रवाई की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता के कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments